यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Monday, September 20, 2010

प्रदर्शन का जबाब प्रदर्शन से

 


 सिनेमा चौराहे पर एकत्रित हुए कांग्रेस के नेताओं ने किया विरोध।
   सीहोर रविवार को कांग्रेस की राजनीति सरगर्म रही। प्रदर्शन का जबाब प्रदर्शन के माध्यम से दिया गया। पहली बार तेजतर्रार वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने खुलकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस संगठन के चुनाव में अनियमितताओं के संबंध में गांधीवादी विरोध-प्रदर्शन तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क पर आयोजित किया गया था। शनिवार से इसकी तैयारी की जा रही थी। इस गांधीगिरी प्रदर्शन का नेतृत्व सीहोर जिले की कांग्रेसी राजनीति में दखल रखने वाले पूर्व मंत्री अजीज कुरैशी को करना था। स्थानीय कांग्रेसियों नेताओं के सहयोग से यह आंदोलन होना था। तब किसी को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि कांग्रेस का प्रमुख गुट इसका विरोध करेगा।
स्थानीय गांधी पार्क के बाहर अजीज कुरैशी के प्रमुख समर्थकों एवं कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा धरने की तैयारी की जा रही थी, वहीं थोड़ी दूर पर स्थित सिनेमा चौराहा परिसर में भी कांग्रेस के प्रमुख नेता एकत्रित होने लगे। जिले के विभिन्न स्थानों से यहां पर कांग्रेस नेता जमा हो गए। जिन्होंने एक स्वर में अजीज कुरैशी द्वारा किए जा रहे गांधीगिरी प्रदर्शन को अनुचित करार देते हुए कहा कि हमेशा से कांग्रेस गतिविधियों का विरोध इनके द्वारा किया जाता है। जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  अल्पसंख्यक नेताओं ने भी श्री कुरैशी का विरोध दर्ज कराया। उधर गांधी पार्क पर भी धीरे-धीरे कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे थे। यहां पर ढोलक के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। अजीज कुरैशी के आने पर इन्होंने जिन्दाबाद के नारों से उनका स्वागत किया। अजीज कुरैशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन गांधीगिरी की भांति किया जा रहा है। हम उन नेताओं का विरोध कर रहे हैं। जो कांग्रेस को गर्त में पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस तरह का प्रदर्शन अन्य जिलों में भी किया जाएगा। जहां-जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता मुझे बुलाएंगे, वहां-वहां में पहुंचकर विरोध प्रगट कर करुंगा। ाुलिस ने हटवाया टेन्ट, कार्यकर्ताओं ने जलाए पुतले
गांधी पार्क पर धरना दे रहे कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को उस समय करारा झटका लगा, जब कोतवाली पुलिस ने इजाजत के बिना आंदोलन करने का आरोप लगाते हुए उन्हें टेन्ट हटाने के लिए कहा। पुलिस की तैयारियां को देखते हुए इन कार्यकर्ताओं ने स्वयं ही टेन्ट निकाल लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो गए थे। सभी पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर आश्चर्यचकित नजर आए। आमतौर पर इस तरह की कार्रवाई कम ही देखने को मिलती है। उधर सिनेमा चौराहे पर एकत्रित हुए जिला कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं और पार्षदों ने कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का विरोध प्रगट करते हुए उनका पुतला भी जलाया। इस सप्ताह में यह लगातार दूसरा अवसर है जब कांग्रेस की राजनीति इस प्रकार सरगर्म रही और कांग्रेस के नेता सामने आए। पहले डीआरओ के आगमन पर और अब विरोध प्रदर्शन के समय।

0 comments: