यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Tuesday, September 21, 2010

मुख्यमंत्री पहुँचे लोगों के घर


सीहोर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सामाजिक सरोकारों को बहुत गहराई से निभाते हैं। जिस क्षेत्र में वे पले-बढ़े वहां के लोगों से आज भी वे गहराई से जुड़े हैं और उनके सुख-दु:ख में शामिल होते हैं। यहां मुख्यमंत्री का दर्प उन्हें छू भी नहीं पाया।
इसी तरह के सामाजिक सरोकारों को निभाने मुख्यमंत्री  रिछवाड़ गए  और यहां श्री श्याम सिंह के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। श्री श्याम सिंह के पुत्र उमेश का पिछले दिनों असामयिक निधन हो गया। मुख्यमंत्री भैय्यालाल चौहान के निवास पर भी गये जहां उन्होंने  भैय्यालाल के पिता 80 वर्र्षीय स्व.  बाबूलाल फौजदार के निधन पर शोक व्यक्त किया। ग्राम रिछवाड़ में मुख्यमंत्री  वीर सिंह चौहान और धरम सिंह पटेल के निवास पर भी गये और ग्रामीणों से कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने गांव से एप्रोच रोड तक सीसी रोड निर्माण के अधिकारियों को निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम जौनतला पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा कर कुशलक्षेम पूछी तथा जन-समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जोनतला में वे श्री वीर सिंह चौहान के निवास पर गये और श्री वीरसिंह चौहान के दादा एवं  मेधराज भगत के पिता स्व.  राम सिंह भगत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वे भूतपूर्व सरपंच  जगदीश रावत,  अनिल रावत, Ñनारायण प्रसाद रावत और सागर चौहान के निवास पर भी गये।
बाद में मुख्यमंत्री श्री चौहान बकतरा पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व मंत्री  राजकुमार पटेल के निवास पर पहुंच काका स्व. लक्ष्मीनारायण पटेल के पिछले दिनों हुए निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर अध्यक्ष वन विकास निगम  गुरुप्रसाद शर्मा, अध्यक्ष वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन राजेन्द्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष  मार्कफेड  रमाकांत भार्गव, अध्यक्ष सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट  महेश उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष  रघुनाथ सिंह भाटी, गोविन्द सिंह चौहान,  महेन्द्र शर्मा,  मिश्रीलाल विश्वकर्मा, यशवंत सिंह सहित अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

0 comments: