यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Friday, May 13, 2011

घटता बढ़ता रहेगा तापमान

इस सप्ताह भी हो सकती है बारिश सीहोर। इस सप्ताह तापमान घटता बढ़ता रहेगा और बीच में दो दिन बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। तापमान के लिहाज से बीता सप्ताह भी उतार चढ़ाव भरा बना रहा सोमवार को भी बारिश से मौसम में उमस का वातावरण देखा गया। मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28, शनिवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28, रविवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 28, सोमवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 27 मंगलवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 29 डिग्री रहेगा। जबकि  शनिवार और रविवार की दोपहर में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। हवाओं की गति सत्रह से उन्नीस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बनी रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

0 comments: