यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Friday, September 28, 2012

एक हजार का आँकड़ा पार किया वर्षा ने
मध्यप्रदेश में अब तक हुई 1000.5 मि.मी. वर्षा, औसत सामान्य वर्षा से 69 मि.मी. अधिक

 मध्यप्रदेश में मानसून की मेहरबानी जारी है। प्रदेश में अब तक 1000.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य औसत वर्षा 931.1 मिलीमीटर से 69.4 अधिक है। उत्तरी मध्यप्रदेश से वर्षा की विदाई के आसार बनने लगे हैं, परंतु सिस्टम बनने से पूर्वी और दक्षिणी मध्यप्रदेश में अभी भी कुछ और वर्षा की संभावना बनी हुई है। सर्वाधिक वर्षा वाले पाँच जिले हैं- बैतूल, सिंगरौली, हरदा, शहडोल और झाबुआ। बैतूल में 61 प्रतिशत, हरदा में 53 प्रतिशत, शहडोल और झाबुआ में 38-38 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।
प्रदेश में 33 जिलों में सामान्य वर्षा और 14 में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। तीन जिले उमरिया, बड़वानी और गुना में सामान्य से कम वर्षा हुई है। उमरिया में सामान्य से 37 प्रतिशत, बड़वानी में 25 प्रतिशत और गुना जिले में 21 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।
भोपाल जिले में अब तक सामान्य औसत वर्षा 993.3 मि.मी. के विरुद्ध 1131.1 मि.मी., जबलपुर में सामान्य औसत वर्षा 1085.5 मि.मी. के विरुद्ध 1228.1 मि.मी., इंदौर में सामान्य औसत वर्षा 826.9 मि.मी. के विरुद्ध 1002 मि.मी. और ग्वालियर में सामान्य औसत वर्षा 785.2 के विरुद्ध 813.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।


0 comments: