यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, September 29, 2012


भापुसे और रापुसे के अधिकारियों की नई पद-स्थापना

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा एवं राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारी की नई पद-स्थापना की गई है। श्री राजेश गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता एवं विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी संस्कृति विभाग और प्रभारी साँची विश्वविद्यालय को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय के साथ विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी संस्कृति विभाग और साँची विश्वविद्यालय का प्रभारी तथा सुश्री
 सोनाली मिश्रा विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी एवं पदेन सचिव गृह विभाग को पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है।

श्री आई.पी. कुलश्रेष्ठ पुलिस अधीक्षक रायसेन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री आर.एस. मीणा पुलिस अधीक्षक बड़वानी को सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर, श्री आर.सी. बुर्रा पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स इंदौर को पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री शशिकांत शुक्ला पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा को पुलिस अधीक्षक रायसेन और श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक एटीएस को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है।

0 comments: