यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Friday, November 30, 2012


रासेयो के पुरस्कारों से प्रदेश का गौरव बढ़ा : श्री लक्ष्मीकान्त शर्मा

मध्यप्रदेश को सबसे ज्यादा 4 पुरस्कार, उच्च शिक्षा मंत्री से मिले पुरस्कृत स्वयंसेवक
उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकान्त शर्मा से आज यहाँ भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में दिये जाने वाले सर्वोच्च इंदिरा गांधी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। श्री शर्मा ने सभी पुरस्कृतों को बधाई दी।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किए जा रहे समाज निर्माण के साथ व्यक्तित्व विकास कार्यों को उत्कृष्ट माना है। इससे देश का गौरव बढ़ा है। श्री शर्मा ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि मध्यप्रदेश को देश में सबसे ज्यादा चार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी द्वारा 19 नवंबर को राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना की मध्यप्रदेश इकाई के स्वयंसेवकों को अन्य प्रदेशों के साथ पुरस्कृत किया गया था। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक कु. ममता राणा भोपाल, श्री महेश कनाशे देवी इंदौर, कु. अर्चना घोषी सागर और कु. महेर प्रभा मरकाम जबलपुर शामिल हैं।

पुरस्कृत स्वयंसेवकों ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती निशा दुबे, उच्च शिक्षा सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त उच्च शिक्षा डॉ. वी.एस. निरंजन, उच्च शिक्षा विभाग के डॉ. आर.के. विजय, क्षेत्रीय केन्द्रीय युवा कार्य प्रमुख श्री अशोक श्रोती, समन्वयक बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय डॉ. आनन्द कुमार सक्सेना, मुक्त इकाई संचालक डॉ. राहुल सिंह परिहार से भी सौजन्य भेंट की।

0 comments: