यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Monday, November 19, 2012


श्रमजीवी पत्रकार संघ का होगा स मेलन
- पत्रकारों का समूह बीमा और ग्रुप एसएमएस बनेगा
- सदस्यता अभियान दिसंबर तक चलेगा
सीहोर। श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े सभी साथियों का समूह बीमा कराया जाएगा और एसएमएस ग्रुप बनाया जाएगा। संगठन का जिला स मेलन भी जल्द आयोजित होगा। सदस्यता अभियान दिसंबर अंत तक चलेगा।
उक्त महत्वपूर्ण निर्णय रविवार को श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में श्री गोहिया ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को गतिमान रखा जाएगा। सभी सदस्य एकजुट रहे और संगठन विरोधियों से सावधान रहे। गृह निर्माण समिति के चुनाव कराए जाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र ठाकुर, ओम मोदी और शेख मुंशी को अधिकृत किया गया। इसी प्रकार एसएमएस ग्रुप बनाने के लिए महेन्द्र ठाकुर को अधिकृत किया गया।  जबकि सदस्यता अभियान के लिए  अन्य समिति सदस्य अधिकृत रहेंगे। पत्रकार आवासीय कालोनी सहित अन्य मुददों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया, बलजीत सिंह ठाकुर,  राधेश्याम भावसार, महेन्द्र ठाकुर, एआर शेख मुंशी, शैलेष तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, अनिल सक्सेना, वसीम उर्रहमान, संजय धीमान, अंकुर तिवारी, गोतम शाह, संतोष ङ्क्षसह, श्रवण मावई, बिल्लू समाधिया, विनीत दुबे, इरशाद कुरैशी इमरान,  विवेक दोहरे, सुरेन्द्र राठौर, अखिलेश गुप्ता, हिमांशु कटारे, विमल राय, नवेद जाफरी, लक्ष्मण सिंह चौकसे, विनय पालीवाल, कवि छोकर, भगवान सिंह चंद्रवंशी, चंदर सिंह मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे। बैठक के अंत में देश के वरिष्ठ पत्रकार और शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी गई। अंत में आभार महेन्द्र ठाकुर ने व्यक्त किया।
सदस्यता अभियान पर जोर
आरएके कॉलेज के सामने न्यू फेमस कश्मीरी ढाबे पर आयोजित हुई। बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष रघुवर दयाल गोहिया ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए कहा कि सभी सदस्यों को परिचय पत्र जिला मु यालय पर ही प्रदान किए जाएंगे।

0 comments: