यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Monday, November 12, 2012

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएँ

 
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि उनकी प्रार्थना है कि देवी लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद पूरे प्रदेश की जनता पर रहे। प्रदेश को देश का अग्रणी प्रदेश बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा है कि विकास का प्रकाश आम आदमी और गरीबों तक पहुँचे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि अपने घरों पर दीपावली के दौरान दीपों के साथ प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिये भी दीपक लगायें। उन्होंने आव्हान किया है कि सभी प्रदेशवासी इस पावन पर्व पर प्रदेश को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें।

उत्सव हमारे देश का लोकधर्म
राज्यपाल द्वारा दीपावली की शुभकामनाएँ

 
राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने प्रदेश-जन को आलोक-पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ और सभी को आत्मीय बधाई दी है।
राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि उत्सव हमारे देश का लोकधर्म है। उन्होंने कहा है कि दीपावली सिर्फ घर के अंदर-बाहर रोशनी करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर के अंधकार को दूर करने, अपनी सोई हुई चेतना जागृत करने का भी पर्व है। श्री यादव ने कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर शक्ति का एक विशाल पुंज है। बस जरूरत उसे जगाने की है।
श्री यादव ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दीपावली पर दीपक ज्यादा से ज्यादा जलायें लेकिन आतिशबाजी कम से कम चलायें। इससे पर्यावरण संरक्षित होगा।

0 comments: