ज.अ.प. मुख्यमंत्री पुरस्कारों के लिये स्वैच्छिक
संगठनों से आवेदन आमंत्रित
मुख्यमंत्री राज्य एवं जिला-स्तरीय उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार वर्ष-2012 के लिये मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन 11 अक्टूबर, 2012 तक परिषद के संबंधित जिला कार्यालय में जमा करवाये जा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के माध्यम स
े राज्य एवं सभी 50 जिले में संचालित उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन/संस्था को उक्त पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार 5 लाख का, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख और तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपये का होगा। मुख्यमंत्री जिला-स्तरीय उत्कृष्ट स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार एकल पुरस्कार होगा, जिसकी राशि एक लाख रुपये हैं।स्वैच्छिक संगठन http://www.mpjap.org/ से आवेदन डाउनलोड कर परिषद के जिला कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पुरस्कार के संबंध में अन्य जानकारी और नियम भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
0 comments:
Post a Comment