यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Jyotish Jagat

पंडित गणेश शर्मा
क्या कहते है आपके सितारे
संयम रखे विवाद से बचे
मेष- इस राशि वालोें को अनावश्यक व्यय व तनाव की स्थिति बनेगी। वाहन से सावधान रहे। भूमि, भवन, वाहन, खरीदने के योग है। स्त्री धन पर खर्च होगा, रोग, विवाद से व्यय होगा,संयम रखे विवाद से बचे, प्रियजन से मुलाकात होगी, अपनोें से विश्वासघात होगा,विद्यार्थी, वर्ग के लोगों के लिए सप्ताह विवादकारी,शासकीय सेवको के लिए स्थानातंरण के योग, स्त्रियों के लिए रोग पर व्यय पर होगा।
लक्ष्मी की आराधना करें
वृष-आपके लिए यह सप्ताह प्रशासनिक राहत वाला होगा,स्वजनों से विरोध होगा,मित्रों की ओर झुकाव रहेगा,भवन से लाभ होगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वाचलपन से बचे। इस राशि वालों को उपल व सफेद हकीक धारण करना चाहिए व लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए विद्यार्थियों के लिए सप्ताह ठीक है कर्मचारियों के लिए सुखद रहेंगे।
भगवान श्रीगणेश का पूजन करें
मिथुन- सप्ताह में इस राशि में केतु भ्रमण कर रहा है,जिससे पेट दर्द व बुखार सम्बंधी रोग हो सकते है तथा घर परिवार में बीमारी पर व्यय होगा,धार्मिक कार्यो व धार्मिक मात्राओं के अवसर आएंगे। इस राशि वालों को पन्ना व औनेक्स धारण करना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग को पन्ना व सरस्वतीजी का कवच धारण करना चाहिए यह उनके लिए लाभ दायक होगा। कन्याओं को खुश खबरी मिलेगी। शासकीय कर्मचारियों को आर्थिक लाभ होगा। जातको को भगवान श्रीगणेश का पूजन करना चाहिए।
शेयर मार्केट  में लाभ होगा
कर्क- यह सप्ताह आर्थिक लाभ की दृष्टि  से लाभ दायक होगा शेयर मार्केट आदि में लाभ की स्थिति बनेगी। सर्दी जुुकाम से पीड़ा होगी,तनाव व विवाद की स्थिति आ सकती है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। पुराने मित्रो से सुलह होगी और रूके कार्य पूर्ण होगे।
हनुमानजी के दर्शन से लाभ
सिह-इस सप्ताह में बुध मार्गीय हो रहा है जिससे प्रशासनिक कार्यो में रूकावट आएगी तथा शनि का अडईया पाव पर होने के कारण भाग दौड़ की स्थिति बनेगी। आपको शनि की शांति के लिए शनि का दान व हनुमानजी के दर्शन से लाभ होगा। पारिवारिक व अन्य शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अतिविश्वास न करें।
गाय को हरा चारा खिलाए
कन्या- पूरे सप्ताह मानसिक अशांति का माहौल बना रहेगा ,परिवार में पत्नी,पुत्र से कष्ट मतभेद की स्थिति बनेगी। कर्ज की स्थ्ािित भी बनेगी। पन्ना व औनेक्स धारण करें तथा गाय को हरा चारा खिलाए एवं शनि की शांति के लिए शनिदान करे इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में भ्रमण कर रहा है रक्त संबधी रोग व प्रशासनिक कार्य पूर्ण होंगे।
व्यापारी वर्ग को लाभ
तुला-  यह सप्ताह अच्छा रहेगा ,प्रशासनिक रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे घर परिवार मेेंं मांगलिक कार्य होंगे तथा धार्मिक यात्रा के अवसर आएंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यापारी वर्ग को लाभ की स्थिति मिलेगी पर धन संबधी कार्यो के लिए सावधानी रखे।
वाहन से  सावधानी रखें|
वृश्चिक-  यह सप्ताह विवादकारी तनाव वाला हो सकता है। परिवार जनों मित्रों से तकरार की स्थिति बन सकती है। धन संबधी कार्यो के लिए सावधानी रखना जरूरी है अनावश्यक व्यय व कर्ज की स्थिति से बचे व घर परिवार पर विशेष ध्यान दे वाहन से भी सावधानी रखें।
नदी में कोयला बहाए
धनु- आपकी राशि में राहु भ्रमण कर रहा है जिसके कारण रूके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे है निवेश से लाभ होने के साथ सोचे हुए कार्य भी पूरे होने की संभावना है। राहु की शांति के लिए नदी में कोयला बहाए तथा गोमेद धारण करें एवं 21 बार ऊँ राम राहुवें नम: का जाप करेंं।
धन विनेश करने से लाभ होगा
मकर- इस सप्ताह यात्रा के अवसर आएंगे धन विनेश करने से लाभ होगा इस राशि वालों को पारिवारिक कष्ट  हो सकता है। कर्मचारियों को अपने अधीनस्थों से मधुर संबध बनाए रखना होंगे वरना अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवार जन से विछोह व दुख के समाचार भी मिल सकते है।
वाहन दुर्घटना से सावधानी रखे
कुंभ- शनि की विशेष दृष्टि से वाहन व भूमि निवेश के कार्यो में सफलता मिलेगी पर वाहन दुर्घटना से सावधानी रखे तरल पदार्थो के व्यापार से लाभ होने की संभावना है। शनि का दान कर शनि को प्रसन्न करें वरना कर्ज की स्थिति बन सकती है।
सोचे कार्य होंगे
मीन- इस राशि का स्वामी गुरू का भ्रमण मीन में होने के कारण यह सप्ताह सुखद और सोचे कार्य को पूरा करने वाला साबित होगा। आर्थिक लाभ पदोनति आदि के अवसर आएंगे बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।

00000
विशेष सूचना- यदि आप किसी समस्या से ग्रस्त चल रहे है तो अपनी कुंडली को मेल कर उचित मार्गदर्शन भी पंडित शैलेष तिवारी और पंडित गणेश शर्मा से प्राप्त कर सकते है। आपकी कुंडली मिलने के पन्द्रह दिनों के अंदर आपको मेल से जवाब दिया जाएगा।

कैसे होते हैं धनु राशि के जातक
--------------------------------------------------------------------------------------------
उदार व्यक्तित्व वाले होते हैं पुरुष
ND

धनु राशि अग्नितत्व की राशि है। यह सत्वगुणी राशि है, इस राशि का स्वामी गुरु है। यह राशि पित्त प्रकृति की राशि है जो मुख्यत: जाँघों व लीवर का प्रतिनिधित्व करती है। गुरु का प्रभाव होने से ये सभी जातक महत्वाकां‍क्षी, ध्येयवादी, सहिष्णु और विद्वान होते हैं। उदारता, नवीनता की चाह और लोगों को साथ लेकर चलने में ये व्यक्ति माहिर होते हैं। समाज में 'सज्जन' और 'ज्ञानी' कहकर इनकी पहचान होती है। न्याय व कायदा पसंद होते हैं। धार्मिक प्रवृ‍त्ति होती है। 'सादा जीवन उच्च विचार' अपनाते हैं। 

पुरुष : धनु राशि में पुरुष आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। महत्वाकांक्षी उदार मन के व खिलाड़ी व्यक्तित्व के होते हैं। बेवजह दिखावा नहीं करते, मगर परंपराओं व रुढि़यों का पालन तत्परता से करते हैं। अत: कभी-कभी अडि़यल और अहंकारी प्रतीत होते हैं।

प्रवास करने का शौक होता है। माता-पिता से अति प्रेम होता है। संस्कारों को पूर्णता से सहेजते हैं, बच्चों को भी अच्छी परवरिश देते हैं। अपनी एक धारणा बनाकर उस पर चलना और लोगों पर अतिविश्वास करना इन व्यक्तियों की कमजोरी होती है। 

ND
स्त्री : ध‍नु राशि की स्त्रियाँ बेहद मेहनती, उच्चाकांक्षी व महत्वाकांक्षी होती हैं। दिखावा पसंद नहीं करती। हर ‍परिस्थिति में सहज रहना व कम में भी गुजारा करना इनकी खूबी होती है। काम की गति तीव्र होती है। आलस शब्द इनके शब्दकोष में नहीं होता। इन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है। 

नौकरीपेशा होने पर सम्मान तो बहुत मिलता है, मगर परिवार के विरोध का सामना करना पड़ता है। साथी से बेहद अपेक्षाएँ रहती है जो अक्सर पूरी नहीं होती जिससे मन खिन्न हो जाता है। बच्चों की पर‍वरिश ये स्त्रियाँ बेह‍द कुशलता से करती हैं। ज्ञानार्जन की और झुकाव रहता है। 

बच्चे : धनु राशि के बच्चे तीव्र, मेधावी, खिलदंड व शैतान होते हैं। प्रवास करने, नई चीजे ढूँढ़ने का खूब शौक होता है। साहसी होते हैं, पढ़ाई करने से बचना चाहते हैं, मगर ग्रहण शक्ति अच्छी होती है। 

विशेष : धनु राशि के अधिकांश व्यक्ति प्रेम विवाह की ओर रूझान रखते हैं और साहसिक कदम उठाने से चूकते नहीं हैं।