सीहोर जिले के सलकनपुर में बनेगा आदिवासी विद्यार्थी छात्रावास
प्रभारी मंत्री कुँवर शाह ने किया हाईस्कूल का निरीक्षण
आदिम-जाति कल्याण मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि सीहोर
जिले के सलकनपुर में शीघ्र ही आदिवासी छात्रावास खोला जाएगा।
छात्रावास के बन जाने के बाद आस-पास के क्षेत्र के आदिवासी
विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा हो सकेगी। कुँवर शाह पिछले दिनों
सलकनपुर शासकीय हाईस्कूल के निरीक्षण के बाद स्थ
ानीय जन-
प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने छात्रावास प्रारंभ किए जाने के
लिए भूमि एवं भवन के संबंध में कलेक्टर सीहोर एवं विभागीय
अधिकारियों से भी बात की। कुँवर शाह ने शासकीय विद्यालयों में दिए
जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी बच्चों से
जानकारी प्राप्त की। प्रभारी मंत्री ने सलकनपुर में नवरात्रि के दौरान
लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
0 comments:
Post a Comment