नि: शुल्क गरबा प्रशिक्षण शिविर 9 से
सीहोर। ब्ल्यू बर्ड स्कूल द्वारा नवरात्रि पर्व में आदि शक्ति जगदंबा की आराधना करने के लिए शहर की माताओं एवं बहनों के लिए सात दिवसीय नि: शुल्क गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 9 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए ब्ल्यू बर्ड स्कूल के चेयरमेन बसंत दासवानी ने बताया कि 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे से शाम सात बजे तक भोपाल नाका स्थित बिल्डिंग में में नि: शुल्क गरबा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर की देवीभक्त महिलाएं तथा 15 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाएं भाग लेकर गरबा का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती है। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की इच्छुक देवी भक्त माता एवं बहन अपने नाम का पंजीयन स्कूल कार्यालय पर या फोन नम्बर 07562- 403502 और 94250- 28737 पर करा सकती है।
0 comments:
Post a Comment