मध्य क्षेत्र कम्पनी द्वारा किसान-मित्र योजना का लाभ उठाने की अपील
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं से किसान-मित्र योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। यह योजना 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर, 2012 तक लागू की गई है। इस योजना में बकाया राशि भुगतान कर सरचार्ज माफी का प्रावधान है। योजना के तहत स्थाई तथा अस्थाई रूप से विच्छेदित 10 किलोवॉट तक के कृषि-पम्प के उपभोक्ता 30 अगस्त, 2012 तक की मूल बकाया राशि जमा कर देते हैं तो उनके कनेक्शन पुनः जोड़ दिये जायेंगे।
0 comments:
Post a Comment