जिला चिकित्सालयों का कायाकल्प करें
मुख्य सचिव ने दिये रोगी कल्याण व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के निर्देश
मुख्य सचिव श्री आर. परशुराम ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों का कायाकल्प करने और रोगियों के हित में व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग द्वारा कलेक्टरों और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को जिला अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, जाँच उपकरणों के उचित उपयोग एवं संधारण और अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण एवं सौंदर्यीकरण करने को कहा है। उन्होंने विशेष रूप से अस्पतालों में वार्डों और गलियारों के साथ ही शौचालयों को स्वच्छ रखने की हिदायत दी। मुख्य सचिव ने कहा कि वे एक माह पश्चात इन कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके पूर्व मुख्य सचिव ने आज राजधानी भोपाल के जिला अस्पताल के संबंध में इसी आशय के निर्देश कलेक्टर भोपाल , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल और अधीक्षक जे.पी. चिकित्सालय भोपाल को दिए।
0 comments:
Post a Comment