सीहोर एक्सप्रेस का 2 फरवरी का अंक पढ़ने के लिये नीचे चित्र पर क्लिक करें
Wednesday, February 2, 2011
Tuesday, February 1, 2011
धरना-प्रदर्शन में सुरेश पचौरी शामिल हुए
सीहोर। किसानों पर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में आज प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन में कहा गया कि पिछले चार सालों में कृषि कार्यो के लिए केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की है, बावजूद इसके कर्ज में दबे राज्य के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। मध्यप्रदेश की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में पाला पीडि़त किसानों को अभी तक मुआवजा राशि का वितरण नही किया गया है साथ ही किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कोतवाली चौराहे पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी के नेतृत्व में कांग्र्रेस नेताओं ने धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध प्रकट किया। धरना प्रदर्शन में शामिल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने छात्र ईशान शर्मा के घर पहुंच कर अपनी ओर से शोक संवेदना प्रकट की।
Monday, January 31, 2011
गैस सिलेडर फटा हादसा टला
सीहोर। आज सुबह स्थानीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक मकान में गैस सिंलेडर फट जाने के कारण एक युवक झुलस गया। युवक के साहस के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी गोलू आज अपने घर के लिए रसोई गैस का सिलेंडर लाया था उसे लगाने का ही प्रयास किया जा रहा था तभी वो तेज आवाज के साथ फट गया जिससे आग फैल गई आग ने बहुत सारा समान भी चपेट में ले लिया पर आग से जल रही टंकी को गोलू ने साहस का परिचय देकर बाहर उठा लिया जिससे बड़ा हादसा तो टल गया पर गोलू झुलस गया गोलू का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Sunday, January 30, 2011
श्री चिंतामन गणेश मंदिर मिल्कियत पर मचा बवाल थमने की उम्मीद
सीहोर, मप्र ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र बन चुके श्री श्री चिंतामनगणेश मंदिर पर न्यायालय के फै सले के बाद खुशी का माहौल बना हुआ है। मंदिर की मिल्कियत को लेकर मंदिर प्रबंधन के दो पक्षों के बीच न्यायालीन मामला विचाराधीन चल रहा है। जिसका फै सला आने के बाद वर्तमान में मंदिर प्रबंधक पं. पृथ्वी बल्लभ दुबे एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में आतिशबाजी कर प्रसाद वितरण कराया गया।
उल्लेखनीय है कि राजा विक्रमादित्य कालीन माने जाने वाले श्री चिंतामन गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार पैशवा राजाओं द्वारा कराया गया था। मंदिर की पूजन एवं जमीन से मिलने वाले लाभ को लेकर दो परिवारों में विवाद चल रहा था। इस कारण मंदिर की व्यवस्थाओं में कम ही सुधार हो पाता था।
क्या था विवाद- वर्तमान में मंदिर प्रबंधक पं. पृथ्वी बल्लभ दुबे ने बताया कि १९५६ में उनके पिता नेतीबगभ दुबे ने रघुनंदन व्यास के नाना गोपाल प्रसाद को पूजन सहयोगी रखा था। बाद में उन्हें हटाने के लिए न्यायालय की शरण ली थी। १९७० से मंदिर पूजन एवं जमीन को लेकर उनके और रघुनंदन व्यास परिवारों के बीच चल रहे विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया है। यह फैसला श्री गणेश जी का शहर के अमन चेन के लिए है। वहीं दूसरे पक्ष के पंडित नरेन्द्र व्यास का कहना है कि फैसला अपने विरोध में लग रहा है। लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं है, फैसला गलत है, इसकी नकल मिलने पर समीक्षा की जाएगी।zइस कारण शहर के श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी कर भगवान गणेश को प्रसाद चढ़ाकर खुशियों का इजहार किया गया है। फै सले की कापी दो तीन दिन में मिल जाएगी। उनकी ओर से पैरवी अधिवक्ता मो. इम्तियाज हुसैन, मोहम्मद इस्तियाक हुसैन जबलपुर द्वारा की जा रही है।
इनका कहना है-
पृथ्वी बल्लभ दुबे के एडव्होकेट मोहम्मद इम्तियाज हुसैन, मोहम्मद इस्तियाक हुसैन जबलपुर ने बताया कि कोर्ट ने फैसला पोस्ट कर दिया है। फै सला पृथ्वीबल्लभ दुबे के जी के पक्ष में है।

किसानों को नही मिला मुआवजा
केन्द्र की सहायता के बाद भी राज्य के किसान आत्महत्या करने को मजबूर
सीहोर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी दोराहा के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया है कि पिछले चार सालों में कृषि कार्यो के लिए केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की है, बावजूद इसके कर्ज में दबे राज्य के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। मध्यप्रदेश की किसान विरोधी नीतियों का परिणाम है कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में पाला पीडि़त किसानों को अभी तक मुआवजा राशि का वितरण नही किया गया है। इस संबंध में उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें किसान विरोधी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान कांग्रेस के नेता ईश्वर पचौरी ने आरोप लगाया कि मप्र में प्रशासन के नकारापन के चलते किसानों के घावों पर मरहम नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पाले से खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए महज औपचारिकता पूरी की है। उन्होंने कहा कि राष्टरीय कृषि योजना में मप्र को वर्ष 07-08 में 110 करोड़, 08-09 में 146 करोड़, 09-10 में 248 करोड़ और 2010-11 में 589 करोड़ रुपये की राशि दी गई। इसी तरह कर्ज मुक्ति हेतु 4 हजार 203 करोड़, कृषि के माइक्रो मैनेजमेंट हेतु लगभग तेरह सौ करोड़ रुपये की राशि दी गई। कुल मिलाकर प्रदेश को दस हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की मदद दी गई। यदि यह राशि किसानों पर खर्च की जाती तो उनकी ऐसी दुर्गति नहीं होती। उन्होंने इस मामले में सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है साथ ही आत्मा हत्या करने वाले किसानों के परिजनों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग भी की है।
घटना की कड़ी निंदा
दोराहा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पचौरी सहित अनेक कांग्रेस जनों ने किसानों की आत्महत्या रोकने में सरकार की नाकामी और मुआवजा भुगतान में देरी के खिलाफ धरना देकर राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे शांति पूर्ण कांग्रेसजनों पर प्रदेश सरकार के इशारे पर की गई लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोडऩे की घटना की निंदा की है।

पुण्यतिथि पर परिजनों ने किया रक्त दान
सीहोर शहर के समाजसेवी सचदेवा परिवार ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए आज अपने परिजन की स्मृति में पांच यूनिट रक्त दान किया । स्व. लाडूराम सचदेवा की छठवीं पुण्यतिथि पर आज उनके परिजनों ने रक्तदान किया । उनके पुत्र जगदीश सचदेवा की पहल पर परिजनों ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान किया । ब्लड बैंक में जगदीश सचदेवा ने अपने दोनों पुत्रों यश और आनंद सहित रक्तदान किया । परिवार के कुल पांच सदस्यों ने ब्लड बैंक में पांच यूनिट रक्त दान कर ये अनुकरणीय पहल की । जगदीश सचदेवा की इस पहल की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की । उल्लेखनीय है कि किसी परिजन की पुण्यतिथि पर उसकी स्मृति में परिवार जनों द्वारा रक्तदान कि यह पहल प्रथम बार की गई है । जगदीश सचदेवा ने बताया कि अपने पिता की स्मृति में उनके परिवार की ये इच्छा थी कि कुछ ऐसा किया जाये जिससे वास्तविक समाजसेवा हो सके, यही सोचकर उनके परिवार ने ये निर्णय लिया ।
Saturday, January 29, 2011
सुषमा स्वराज का भव्य स्वागत किया
सीहोर। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के नगर आगमन पर विधायक रमेश सक्सेना के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से गगनभेदी नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर एक वाहन रैली भी निकाली गई।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, जिला महामंत्री पंडित रमाकांत समाधिया, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील लोवानिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मायाराम गौर, मंडी समिति अध्यक्ष तुलसीराम मेवाड़ा, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सक्सेना, सीताराम यादव, रीना मिश्रा, सुरेन्द्र राठौर, कैलाश कुशवाहा, पवन जैन, महेश पारिख, सुदीप व्यास, पार्वती गहलोत, कविता यादव, प्रेमलता राठौर, प्रभा राठौर, प्रदीप गौतम, माखन परमार, प्रतीक पालीवाल, कैलाश सिंगोरिया, विपिन शास्ता, राजेश मांझी, दिनेश कटारिया, पप्पू हेमराज शर्मा, खुशहाल दादा, महेश माहेश्वरी, अभिषेक जैन, मुकेश मेवाड़ा, हेमा सोनू व्यास, मधुबाला धर्मेन्द्र राठौर, सुशील ताम्रकार आदि शामिल थे।

समस्याओं का समाधान है सच्ची प्रार्थना-पंडित प्रदीप मिश्रा
विश्व शांति के लिए लक्ष्मी धन कुबेर यज्ञ 13 अपै्ल से
सीहोर। जो व्यक्ति द्वेषभाव से रहित होकर, सबसे मित्रता और दया का भाव रखते हो। वही परमानंद की प्राप्ति कर सकते हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि ऐसे लोग ही ईश्वर से साक्षात्कार कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति अहंकार का त्याग करते हैं। उक्त विचार प्रदेश के प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित मिश्रा ने नागपुर में भागवत कथा में जाने से पहले बड़ी संख्या में आए वैष्णव समाज के पदाधिकारियों से व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आगामी 13 अपै्रल से 17 अपै्रल तक नगर के बस स्टैंड स्थित रवीन्द्र भवन में विश्व शांति के लिए लक्ष्मी धन कुबेर यज्ञ का महा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश के प्रसिद्ध संतों और साधुओं का जमघट आपके नगर में लगने वाला है। भक्तों को संबोधित करते हुए बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं से पंडित श्री मिश्रा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति अहंकार का त्याग करते हैं। वे सुख-दुख यानी हर परिस्थिति में समान भाव रखते हैं। दरअसल, ऐसे व्यक्ति संयमित जीवन जीने के साथ-साथ दृढ-निश्चयी भी होते हैं। वास्तव में, ऐसे व्यक्ति ईश्वर के सामने ही नहीं, अन्य लोगों के सामने भी शीश नवाते हैं। ऐसे व्यक्तियों की प्रार्थना परमात्मा भी सुनते हैं। सच तो यह है कि संसार के सभी धर्मो में एक बात समान है, वह है प्रार्थना। प्रार्थना किसी भी मनुष्य के जीवन के लिए एक बडी साधना है। पंडित श्री मिश्रा ने मुगल सम्राट बाबर के पुत्र हुमायूं का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि प्रार्थना हृदय से निकली हो, तो उसका प्रभाव भी पडता है। कहा जाता है कि एक बार मुगल सम्राट बाबर का पुत्र हुमायूं इतना बीमार पड गया कि बडे-बडे वैद्य और हकीमों ने बादशाह को कह दिया कि अब दवा नहीं, दुआ ही काम कर सकती है। तब बाबर ने पुत्र हुमायूं के चारों ओर चक्कर लगा कर, भाव भरे दिल से खुदा से कहा, या खुदा, पुत्र हुमायूं को ठीक कर दो, चाहे इसके बदले मेरे प्राण ले लो। सच्चे मन से निकली हुई इस दुआ से हुमायूं धीरे-धीरे ठीक हो गया, लेकिन बाबर अस्वस्थ हो गया। यह भावपूर्ण प्रार्थना का ही प्रभाव था। इसमें मन, बुद्धि, चित सब एक हो जाते हैं। सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति करने वाला कभी हताश, निराश, दुखी और असमर्थ नहीं होता है। वह अपने व्यवहार से किसी व्यक्ति, समाज, राष्ट्र का कोई अहित नहीं करता है। ईश्वर की सच्ची प्रार्थना वही कर सकता है, जो परोपकार तथा संयमित जीवन जिये।
इस अवसर पर आगामी 13 अपै्रल से होने वाले विश्व शांति के लिए लक्ष्मी धन कुबेर यज्ञ महा आयोजन के बारे में उन्होंने बताया कि छह फरवरी को एक विशेष बैठक का आयोजन विठ्ठलेश्वर सेवा समिति द्वारा रखा गया है। जिसमें आगामी रणनीति तय की जाएगी।

पत्नी की गर्दन काट डाली
सीहोर। एक पैतींस वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट डालने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आने पर प्रकरण कायम कर लिया है। आरोपी के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला कायम किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की रात आठ बजे नसरुल्लागंज के ग्राम हमीदगंज मुगली निवासी 60 वर्षीय अनुसूचित जाति का हरजी अपने छोटे पुत्र सुनील अपने घर के बाहर सर्दी से बचने के लिए अलाव पर आग ताप रहे थे। दोनों अपनी बातों में मस्त थे और हर जी की बड़ी बहू 32 वर्षीय शाइना बाई रसोई घर में सभी के लिए भोजन बना रही थी तभी पिता-पुत्रों को शाइना बाई के चीख पुकार सुनाई दी, दोनों आग को छोड़कर रसोईघर में पहुंचे तो उनके पैरों से जमीन खिसक गई, हरजी का बड़ा पुत्र श्रीराम के हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी थी और उसकी पत्नी खून से लथपथ अवस्था में नीचे पड़ी थी जिसकी गर्दन पर करीब तीन से चार प्रहार किए गए थे, थोड़ी देर में शाइना बाई ने दम तोड़ दिया। पुलिस को इस आशय की जानकारी हरजी ने स्वयं ही दी है। हर जी के अनुसार यह दोनों ही ग्राम खंडवा में शादी के समारोह में भाग लेने के लिए गए थे वहां से लौटकर आने के बाद ही श्रीराम का व्यवहार अपनी पत्नी के प्रति ठीक नहीं चल रहा था । पुलिस ने प्रकरण कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है।