यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Wednesday, October 10, 2012


जिला योजना समिति की बैठक 17 को 
सीहोर | प्रदेश के आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण एवं सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर, 12 को जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई है।
    कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत ने बताया कि 17 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में गंज सीहोर स्थित पार्क में श्री दुर्गादास राठौर की प्रतिमा की स्थापना संबंधी चर्चा की जाएगी तथा लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की गतिविधियों सहित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।  

0 comments: