यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Thursday, October 11, 2012


नुक्कड़ नाटकों से होगा स्वास्थ्य योजनाओं का प्रसार-प्रसार 
सीहोर | जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने एवं जनजागरूकता लाने के उद़देश्य से आज जय भवानी म्युजिकल सीहोर, सफायर स्पोर्ट्स शिक्षा समिति भोपाल, प्रेरणा भोपाल, कपिला ग्रामोद्योग संस्थान भोपाल द्वारा जिला चिकित्सालय सीहोर परिसर में नुक्कड नाटक मंचित किए गए। नुक्कड़ नाटक दलों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय को स्वा
स्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी मिली! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.ए.एल.मरावी ने बताया कि वर्ष 2012-13 में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जय भवानी म्युजिकल सीहोर,सफायर स्पोर्ट्स शिक्षा समिति भोपाल,प्रेरणा भोपाल,कपिला ग्रामोद्योग संस्थान भोपाल ने चयन समिति के समक्ष नुक्कड़ नाटक प्र्र्रस्तुत किए। इसके तहत संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत परिवार कल्याण,संस्थागत प्रसव,नसबंदी,जननी एक्सप्रेस, बेटी बचाओ, दीनदयाल उपचार योजना, टीकाकरण, महामारी, स्वच्छ जल, मलेरिया से बचाव, स्वाईन फ्लू आदि विषयों पर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उक्त संस्थाओं के कलाकारों की प्रस्तुति एवं औसत कांट्रेक्ट मूल्य पर सभी संस्थाओं को प्रदर्शन की अनुमति चयन समिति द्वारा प्रदान की गई। नुक्कड़ नाटक दलों के द्वारा सीहोर जिले अलग-अलग विकासखंडों में नुक्कड़ प्रस्तुत कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार हाट-बाजारों में किया जाएगा।

0 comments: