केन्द्रीय दल ने लिया इंदिरा आवास होमस्टेट योजना के क्रियान्वयन का मैदानी जायजा
-
सीहोर बुधवार को केन्द्र सरकार का एक चार सदस्यीय दल राष्ट्रीय निदेशक ग्रामीण आवास श्रीमती एच. खुराना के नेतृत्व में सीहोर जिले में इंदिरा आवास होम स्टेट योजनान्तर्गत निर्मित आवासों के निरीक्षण हेतु आया। दल के अन्य सदस्य डीआईजीएफ श्री जगदीश सिंह तथा राष्ट्र स्तरीय पर्यवेक्षक श्री आर.आर.खान व श्री रत्तीराम थे।
दल ने सीहोर जिले की इछावर जनपद पंचायत के जमोनिया हटेसिंह, लसूड़िया राम, ब्रिजिसनगर, सीहोर जनपद के मोगराराम तथा आष्टा जनपद के ग्राम भंवरा में इस योजना के तहत बनाए गये आवासों का अवलोकन किया तथा लाभान्वितों से भी चर्चा की। श्रीमती खुराना ने कहा कि आवास हेतु भू अधिकार पत्र महिलाओं के नाम अथवा पति- पत्नी के संयुक्त नाम पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जाहिर किया।
श्रीमती खुराना ने ग्राम बोरदी कलां में शा.मा. शाला में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर गुणवत्ता तथा उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था की सराहना की। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस.जामोद, सीईओ श्री भूपेश गुप्ता, सीईओ श्री खरे, श्री उपेन्द्र सेंगर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ थे।
0 comments:
Post a Comment