मादा तेंदुआ कैटरीना की हालत गंभीर
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल की मादा तेंदुआ कैटरीना पिछले चार दिन से अस्वस्थ है। बेबेसिया रोग से ग्रस्त होने के साथ ही उसकी लीवर एवं किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही है। आज पाँच सदस्यीय चिकित्सक दल द्वारा पैथालॉजिकल रिपोर्ट की समीक्षा कर खून की जाँच हेतु पुनः सेम्पल लिया गया है। कैटरीना को बेबेसिया रोग से संबंधित औषधियाँ दी जा रही हैं। उसके लीवर एवं किडनी का भी उपचार किया जा रहा है। उसने चार दिन से आहार नहीं लिया है। इस कारण आज भी उसे क्लूकोज सिलाइन मल्टीविटामिन तथा अन्य प्रति-जैविक औषधियाँ दी गई हैं।
बीमार मादा तेंदुआ को तेंदुआ सफारी से अलग कर उसका इलाज क्वारंटाइन में किया जा रहा है। चिकित्सक दल के परामर्श से वरिष्ठ वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. ए.बी. श्रीवास्तव, डायरेक्टर सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ एण्ड फोरेंसिक पशु चिकित्सा एवं पशु-पालन महाविद्यालय, जबलपुर को अवगत करवा दिया गया है। कैटरीना की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
0 comments:
Post a Comment