एएनएम प्रशिक्षण हेतु प्रोविजनल सूची जारी
-
सीहोर | महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु चयन समिति द्वारा प्रशिक्षार्थियों की प्रोविजन सूची जारी कर दी गई है। सूची कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय तथा महिला प्रशिक्षण केन्द्र सीहोर कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।सूची के संबंध में सात दिवस के भीतर दावे आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु जारी अनारक्षित वर्ग की प्रोविजन सूची में 19, अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में 8, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 4, अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 तथा विकलांग वर्ग के आवेदकों की प्रोविजनल चयन सूची में दो आवेदक के नाम शामिल हैं। इसी के साथ जारी प्रतिक्षा सूची में अनारक्षित वर्ग में 40, अनुसूचित जाति वर्ग में 16, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 8, अन्य पिछड़ा वर्ग में 12 तथा विकलांग वर्ग की प्रतिक्षा सूची में 2 आवेदकों के नाम शामिल किए गए हैं।
0 comments:
Post a Comment