वन विहार की कैटरीना बीमार
वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल की मादा तेंदुआ कैटरीना विगत तीन दिन से गंभीर रूप से अस्वस्थ है। इस मादा पेंथर को घायल अवस्था में शावक के रूप में जनवरी, 2010 में आष्टा परिक्षेत्र से वन विहार लाया गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कैटरीना में बेबेसिया (प्रोटोजोअन इन्फेक्शन) रोग के लक्षण पाये गये हैं। किडनी एवं लिवर फंक्शन टेस्ट असामान्य पाये गये हैं तथा आंतरिक अंगों की कार्य-प्रणाली में गिरावट पायी गई है। वन विहार के वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा प्रोफेसर डॉ. ए.बी. श्रीवास्तव, डायरेक्टर सेंटर फॉर वाइल्ड लाइफ एण्ड फोरेंसिक पशु-चिकित्सा एवं पशु-पालन महाविद्यालय, जबलपुर से दूरभाष पर परामर्श कर उपचार किया जा रहा है। उप संचालक पशु-चिकित्सा सेवा के सहयोग से गठित पाँच सदस्यीय चिकित्सक दल के संयुक्त परामर्श से इसका उपचार किया जा रहा है। कैटरीना ने विगत दो दिनों से अपना सामान्य भोजन ग्रहण नहीं किया है। उसे ग्लूकोज सलाइन दिया जा रहा है
0 comments:
Post a Comment