जेल उप महानिरीक्षक श्री गांधी निलंबित
राज्य शासन ने जेल उप महानिरीक्षक श्री उमेश गांधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि श्री गांधी के विरुद्ध लोकायुक्त द्वारा की गई छापे की कार्यवाही और प्रथम दृष्ट्या आय से अधिक सम्पत्ति पाई गई है। उक्त छापे से शासन की भी छवि धूमिल हुई है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम के प्रावधानों के विपरीत होने पर उनके विरुद्ध निलम्बन की कार्यवाही की गई है। निलम्बन अवधि में श्री गांधी का मुख्यालय जेल मुख्यालय होगा। उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
0 comments:
Post a Comment