लोवानिया की विदाई होगी, अशोक सिसोदिया होंगे नए अध्यक्ष
सीहोर। शहर की भाजपा राजनीति आज एक बार फिर सरगर्म हो गई भाजपा के नगर अध्यक्ष पद से सुनील लोवानिया की विदाई तय हो चुकी है उनका स्थान पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया लेंगे क्योंकि आज की रायशुमारी में अशोक सिसोदिया का एकमात्र नाम सर्वसहमति से आया है। अशोक सिसोदिया पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष के रुप में सफलता के साथ कार्य चुके है तथा शहर की राजनीति विधायक रमेश सक्सेना के प्रबल समर्थक के रुप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
0 comments:
Post a Comment