यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Wednesday, December 12, 2012


12.12.12 को अस्पताल में 7 ने दिया जन्म
सीहोर। 12 दिसम्बर की तारीख को यादगार बनाने के लिए लोगों ने अपने स्तर पर कई प्रयास किए है कुछ ने शादी की तारीख की 12 दिसम्बर निकलवाई तो कुछ ने अपने बच्चे के जन्म की तारीख 12 दिसम्बर करने के लिए आपरेशन कराने तक की योजना बना ली पर इसमें से कई ऐसे भी जिन्हें खुद ब खुद ही कुदरत ने यह तारीख यादगार बनवा दी, ऐसे ही एक है इन्दौर नाका निवासी अनिलकुमार जिनकी पत्नी मीनाक्षी ने 12.12.12 ने मध्य रात 2 बजकर 4 मिनिट पर शिशु को जन्म दिया, मीनाक्षी के पुत्र का नाम ही सबसे पहले 12.12.12 तारीख में दर्ज हुआ है उसके बाद सुबह 4 बजकर 20 मिनिट पर खजूरियां कला निवासी शमीउल्ला की पत्नी नफीसा ने स्वस्थ्य शिशु का जन्म दिया ,मीनाक्षी और नफीसा के बाद पांच विवाहिताओं ने बच्चों को जन्म दिया है इस तरह 12.12.12 की दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल में 7 बच्चों ने जन्म लिया है। 

0 comments: