यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Tuesday, December 11, 2012


शासकीय अधिकारियों के आवेदन पर तुरंत एफ.आई.आर. लिखे

गृह मंत्री ने दिये निर्देश
शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज करवाने के लिये दिये गये आवेदन पर तुरंत प्रकरण दर्ज किया जाये। गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश मंगलवार को अधिकारियों की बैठक में दिये।

गृह मंत्री ने कहा कि एफ.आई.आर. दर्ज करने के बाद प्रकरण से संबंधित दस्तावेज लेकर पूरी जाँच करें। उन्होंने कहा कि जाँच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाये। गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस थानों में एफ.आई.आर. दर्ज करने में अनावश्यक विलम्ब नहीं किया जाये।

0 comments: