यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Wednesday, December 12, 2012


कृषि उपज मंडी समितियों का निर्वाचन

मतदाता शासकीय कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश सुविधा
ऐसे शासकीय कर्मचारी जो कृषि उपज मंडी समितियों के निर्वाचन की मतदाता सूची में मतदाता के रूप में दर्ज हो, को मताधिकार के उपयोग के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। मंडी समितियों का निर्वाचन 20 दिसम्बर 2012 को होना है। मतदाता के रूप में शासकीय कर्मचारी को विशेष आकस्मिक अवकाश के लिए किसी कृषि उपज मंडी समिति की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के प्रमाण के साथ कार्यालय प्रमुख को आवेदन देना होगा। कार्यालय प्रमुख की संतुष्टि के पश्चात ही संबंधित कर्मचारी को मतदान के दिन विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जायेगा।

0 comments: