मध्यप्रदेश में फिल्म शूटिंग पर सुविधा देने की नीति बनेगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिया ‘सिंह साहब दी ग्रेट’ फिल्म का मुहूर्त क्लेप
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जिन फिल्मों की शूटिंग होगी उन्हें सुविधा देने के लिये नीति बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ ‘‘सिंह साहब दी ग्रेट’’ फिल्म के मुहूर्त दृश्य का क्लेप दे रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भोप
ाल को कला और कलाकारों की राजधानी बनाने के प्रयास किये जायेंगे। भोपाल तथा मध्यप्रदेश में फिल्मों की शूटिंग करने का स्वागत है। प्रदेश में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो इससे स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर मिलेंगे। साथ ही रोजगार के नये अवसर बढ़ेंगे। मुहूर्त के अवसर पर फिल्म अभिनेता सनी देओल, फिल्म के निर्देशक श्री अनिल शर्मा सहित फिल्म के अन्य कलाकार और तकनीशियन मौजूद थे।
| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म ‘‘सिंह साहब दी ग्रेट’’ का मुहूर्त क्लेप दिया। इस दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता सनी देओल और फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा मौजूद थे। |

0 comments:
Post a Comment