यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Wednesday, December 12, 2012

क्षय नियंत्रण के लिये सघन अभियान 15 दिसम्बर से

 
प्रदेश के सभी जिलों में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 15 से 22 दिसम्बर 2012 तक विशेष सघन अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में नये क्षय रोगियों की पहचान की जायेगी और निःशुल्क जाँच एवं डॉट पद्धति द्वारा उपचार परामर्श एवं मार्गदर्शन दिया जायेगा।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिये जिला से ग्राम स्तर के आरोग्य केन्द्र पर टी.बी. बीमारी से संबंधित जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की जायेगी। अभियान में प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों के वे सभी रोगी जिन्हें 2 सप्ताह से अधिक की खाँसी है अथवा खँखार में खून आ रहा है। ऐसे रोगी अपने समीप की शासकीय चिकित्सा संस्थाओं, आरोग्य केन्द्र से सम्पर्क कर अपनी निःशुल्क जाँच एवं उपचार के लिये समुचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

0 comments: