पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन विषयक दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ
|
प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री इकबाल सिंह बैंस ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के दायित्व निभाने लोगों में जज्बा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन विषय एवं सामाजिक भागीदारी को अधिक सक्रिय करने की आवश्यकता है। श्री बैंस एप्को में आज से शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री जे.एन. कंसोटिया ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में युवा वर्ग खासतौर पर विद्यार्थियों में इसके प्रति चेतना जागृत करने के लिये महाविद्यालयीन प्राध्यापकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इस तरह की कार्यशाला सतत् करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। कार्यशाला में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (इप्को) के कार्यपालक संचालक श्री मनोहर दुबे भी उपस्थित थे।
दूसरे सत्र में हैदराबाद, दिल्ली एवं स्थानीय पर्यावरण विशेषज्ञों ने पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक स्तर पर दिनोंदिन बढ़ती आबादी के कारण ईंधन एवं अन्य रूप में लकड़ी की माँग की प्रतिपूर्ति से वन क्षेत्र पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव चिन्ता का विषय है। विशेषज्ञों के अनुसार अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 137 जीव-जन्तु और वनस्पति प्रजाति का विलुप्तीकरण हो रहा है।
कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग के प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक भाग ले रहे हैं।
|
0 comments:
Post a Comment