यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Friday, February 22, 2013


कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
भागवत कथा जीवन का आधार व मूल सार है-अंतर्राष्ट्रीय संत डा. रामकमलदास वेदान्ती

दोराहा। भागवत कथा का मूल मंत्र सच्चाई, सद् कर्म और नेक राह पकडऩा होता है। जो सच्चे मार्ग से भटक जाता है वह सही राह पर आने में थोड़ा विचलित होता है। इसीलिए भी से व्यक्ति को भागवत कथा ही सही रास्ता दिखाती है। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। भागवत कथा जीवन का आधार व मूल सार है। उक्त उद्गार मानस प्रचार समिति और बजरंग वाहिनी के तत्वावधान में लगातार 33 वें वर्ष धार्मिक आयोजन के तहत श्री मदभागवत कथा के प्रथम दिवस शुक्रवार को विधायक रमेश सक्सेना के गृह ग्राम बरखेड़ा हसन में अंतर्राष्ट्रीय संत डा. रामकमलदास वेदान्ती महाराज ने यहां पर बड़ी सं या में कथा का श्रवण करने आए श्रद्धालुओं से कही। शुक्रवार को भागवत कथा के आरंभ के पहले एक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी सं या में श्रद्धालु शामिल थे। वही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले दोराहा जोड़ से एक भव्य विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई जिसमें आसपास के ग्रामीण जन बड़ी सं या में शामिल थे.दोराहा जोड़ से महाराजश्री को भव्य और विशाल शोभायात्रा के साथ ग्राम-बरखेड़ाहसन कथा स्थल तक लाया गया। मार्ग में दोराहा, खाईखेड़ा, अहमदपुर तथा बरखेड़ाहसन में स्वामीजी का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया.
संत श्री ने कहा कि बुरी आदतों का त्यागकर जीवनकाल में शाश्वत सुख का आनंद भागवत कथा में वर्णित तथ्यों का अनुसरण कर ही प्राप्त किया जा सकता है। कथा के श्रवण से लोगों के दिल के अंदर का विकार दूर होता है। आज मनुष्य भौतिक सुख प्राप्त करने में इस कदर उलझे हैं कि सृष्टि की रचना करने वालों को ही भूल गए हैं। भागवत कथा से धर्म एवं ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ती है। आपसी भाईचारा अमन चैन का माहौल बनता है। इसलिए हमें कथा का श्रवण करना चाहिए।
शुक्रवार को भागवत कथा के दौरान प्रमुख रूप से विधायक रमेश सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र सक्सेना, मार्केटिंग अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, नारायण दांगी, हेम सिंह ठाकुर, परमान्द मीणा, धर्मेन्द्र बैरागी, बलराम सिंह कुशवाहा, संतोष शर्मा पत्रकार आदि शामिल थे।
उमड़ा जन सैलाब
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदीप सक्सेना मुन्ना भाई ने बताया शुक्रवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में बड़ी सं या में श्रद्धालु शामिल थे। पहले दिन कथा कलश यात्रा आदि के कारण दोपहर डेढ़ बजे से आरंभ की गई। लेकिन शनिवार से दोपहर बारह बजे से कथा आरंभ की जाएगी। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से कथा का श्रवण करने की अपील की है।

 कालेज में पहुंची 108
सबके लिए है 108-शैलेश शर्मा

सीहोर। वर्तमान में जिस तरह से स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आपातकालीन वाहन सेवा 108 शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे सड़क हादसों और अन्य घटनाओं में पीडि़त लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। पिछले कई दिनों में इस सेवा ने कई लोगों को जीवन दिया है. यह सेवा तत्काल सेवा है। उक्त विचार सतसांई कालेज में आयोजित 108 के कार्यक्रम के दौरान यहां पर मौजूद बड़ी सं या में विद्यार्थियों से कही। कार्यक्रम के दौरान 108 के सुपरवाइजर शैलेश शर्मा ने व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ.मुकेश दांगी, जितेन्द्र धनवाल, पायलेट मनोज सूर्यवंशी विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर यहां पर कार्यक्रम में मौजूद कालेज की सीईओ नेहा जैमिनी ने बताया कि आपात कालीन वाहन ने कई जिंदगियों को बचाया और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में पहुंचाया है। चिकित्सा, पुलिस तथा अग्नि दुर्घटना से संबंधित आपातकालीन सेवा के लिए केवल 108 डॉयल करना काफी है। यह टोल फ्री न बर है और इसे बिना एसटीडी कोड के लैण्डलाइन और मोबाइल दोनो से डायल किया जा सकता है।  इस अवसर पर कालेज के विद्यार्थियों ने आपातकालीन वाहन के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान कालेज के प्रिंसपल जीआर सिलोकर, मनोज दीक्षित मामा, मनीष राठौर और मुकेश तिवारी आदि मौजूद थे।

0 comments: