यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, January 8, 2011

सीहोर नपा में खिला कमल का फूल



लंबे इंतजार के बाद भाजपा पर दिखाया भरोसा
सीहोर। शनिवार को सीहोर नगर पालिका में कमल का फूल खिला, लंबे इंतजार के बाद मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है। जिसके लिए भाजपा विधायक रमेश सक्सेना और विजयी प्रत्याशी नरेश मेवाड़ा ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। शनिवार की सुबह नौ बजे  आवासीय खेलकूद संस्थान में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तथा 34 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। धीमी गति से चल रहे मतगणना कार्य के दौरान दोपहर में ही यह बात स्पष्ट  हो गई थी कि परिणाम भाजपा के पक्ष में जा रहा है। जानकारी अनुसार भाजपा प्रत्याशी नरेश मेवाड़ा 9650 मतों से विजयी घोषित किया गया। नरेश मेवाड़ा 25555 को मत मिले, कांग्रेस प्रत्याशी राकेश राय को ़15905 तथा निर्दलीय प्रत्याशी  अमिता जसपाल अरोरा को 5368 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी रउफ उद्दीन को 648 तथा संजय सोनी को 230 मतो से ही संतोष करना पड़ा।
वार्ड परिमाण
वार्ड क्रमांक एक से श्रीमती शोभाराय कांग्रेस, दो से विपिन सास्ता भाजपा, तीन से अनूप चौधरी निर्दलीय, चार से राजेश मांझी भाजपा, पांच से फारुख अंजुम कांग्रेस, छह से दिनेश कटारिया भाजपा, सात से नेम कुंवर माखन परमार भाजपा, आठ से रागिनी पूनम कुशवाह भाजपा,नौ से प्रतीक पालीवाल भाजपा, दस से मनोहर मास्टर भाजपा, ग्याहरा से देवेन्द्र अहिरवार निर्दलीय,चौदह से वर्षा घनश्याम यादव कांग्रेस, सोलह से मनीष बेदी भाजपा, सत्रह से तारा दिनेश भैरवे कांग्रेस, अठाहरा से प्रदीप गौतम भाजपा, उन्नीस से महेन्द्र वर्मा भाजपा, बीस से अनुराधा सूर्य प्रकाश कृष्णा वर्मा कांग्रेस, इक्कीस से कविता मनोज गुजराती निर्दलीय, बाइस से गोपी बाई भाजपा, तेइस से संगीता राम प्रकाश चौधरी कांग्रेस,  पच्चीस से मुकेश मेवाड़ा भाजपा, छब्बीस से सलमा कुरैशी कांग्रेस, सताइस से पवन राठौर कांग्रेस, अठाइस से वीणा पारे भाजपा, उन्नतीस से रीना राहुल यादव कांग्रेस, तीस से रिजवान पठान कांग्रेस, इकतीस से अशफाक खान कांग्रेस, बतीस से आजम बेग निर्दलीय तैंतीस से परवीन हफीज चौधरी कांग्रेस, चौतींस से हेमा व्यास भाजपा तथा पैंतीस से मधुबाला राठौर भाजपा विजयी घोषित हुए है। वार्ड क्रमांक 5,26, 31 और 32 के लिए पुर्न गणना कार्य चल रहा है।

0 comments: