यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, January 16, 2011

भाजपा सदैव भूमिपुत्रों के साथ-देवेन्द्र सक्सेना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्णय का स्वागत
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मंडल के अध्यक्ष देवेन्द्र सक्सेना और युवा नेता प्रदीप सक्सेना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फौरी तौर पर किसानों के लिए पांच सौ करोड़ रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार सदैव भूमिपुत्रों के साथ रही हैै। इस संबंध में प्रदीप सक्सेना ने बताया कि पाला से बर्बाद हो चुके किसानों के लिए यह खबर काफी हद राहत पहुंचाने वाली है। प्रदेश सरकार ने पीडि़त किसानों के लिए 500 करोड़ के विशेष पैकेज का ऐलान किया है। ऋण वसूली स्थगित कर दी है। सर्वे में 50 प्रतिशत  नुकसान को सौ प्रतिशत माना जाएगा। सरकार ने बर्बाद हुई फसलों के लिए पहली बार अलग- अलग मुआवजा राशि भी तय की है। साथ ही लगान माफ कर दिया है। इसके अलावा किसानों को अगली फसल के लिए खाद, बीज पर इनपुट सब्सिडी भी मिलेगी। प्रदेश के पीडि़त किसानों को संकट से उबारने को लेकर सरकार की तैयारियों पूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी तरह भूमिपुत्रों के साथ है। हर विपरीत परिस्थिति का डटकर मुकाबला किया जा रहा है।। किसानों को फौरी राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से पांच सौ करोड़ रुपए की व्यवस्था की है। साथ ही राहत राशि देने का काम शुरू भी हो गया है। सरकार किसानों को फसल क्षति का समुचित मुआवजा देगी। साथ ही उन्हें कर्ज के जाल से निकालने के लिए ठोस कानूनी पहल करने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा कलेक्टर को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शीघ्रता से फसल क्षति का सर्वे पूरा कराते हुए मुआवजा वितरण का काम शुरू करें। पहले फसल क्षति की तीन श्रेणियां होती थीं। 25 से 50 प्रतिशत, 50 से 75 और 75 से 100 प्रतिशत। लेकिन अब इसमें परिवर्तन किया गया है। मौजूदा परिस्थितियों में 50 फीसदी नुकसान को सौ प्रतिशत माना जाएगा। न्यूनतम फसल क्षति 25 फीसदी को घटाते हुए बीस फीसदी कर दिया गया है।इस संबंध में उन्होंने कहा कि पाले के असर से इस बार फसलों को हुआ नुकसान अभूतपूर्व है। मैंने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर परिस्थितियों का जायजा लिया है। अपने जीवन में ऐसी क्षति इसके पहले मैंने नहीं देखी। बुजुर्गो से भी यही सुना कि इससे पहले ऐसा कभी देखा सुना नहीं गया। भाजपा नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। जिसमें प्रमुख रूप से अवध उस्ताद, महेश शर्मा, विद्यासागर शर्मा, प्रेम भारती, इरफान मुल्ला और डॉ.रमेश ठाकुर आदि शामिल है। 
हरीश राठौर रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोनीत
सीहोर। स्वामी विवेकानंद कालेज के संचालक और जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवा समाजसेवी हरीश राठौर को  सर्व सम्मति से वर्ष 2012-2013 का रोटरी क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैै। इस संबंध में वरिष्ठï रोटेरियन केपी शास्त्री ने बताया कि रविवार को नगर के तहसील चौराहा स्थित दुल्हा बादशाह स्थित कार्यालय में एक विशेष बैठक के दौरान श्री राठौर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसका प्रस्ताप एसएस मोदी ने रखा। जिस पर सर्व सम्मति से यह निर्णय किया गया। इस दौरान बैठक में रोटरी क्लब के रोटे.द्वारका अग्रवाल, रोटे.डॉ.एसआर गट्टानी, रोटे. हरीश अग्रवाल, रोटे. केपी शास्त्री, रोटे. जाली कुरियन, रोटे.एसएस मोदी, रोटे.सुदर्शन महाजन, रोटे.कमल विजयवर्गीय, रोटे.कैैलाश अग्रवाल, रोटे.रमेश साहू और रोटे.बाबू भाई मिस्त्री आदि शामिल थे।

0 comments: