सीहोर. पिछले एक सप्ताह से लगातार मशक्कत कर रही पुलिस के लिए शनिवार का दिन काफी राहतकारी साबित हुआ। हालांकि संवेदनशील चौराहों पर पुलिस बल आज भी तैनात रहा।
लगातार की जा रही भागदौड़ से शनिवार को पुलिस को काफी राहत मिली। अन्य दिनों की तुलना में आज पुलिस जवान स्वयं को काफी हल्का महसूस कर रहे थे। लगातार ड्यूटी का तनाव भी उनके चेहरे पर झलकने लगा था। जिससे आज उन्हें राहत मिली। ऐहतियात के तौर पर शहर के अतिसंवेदनशील चौराहों पर पुलिस बल आज भी अपने कर्तव्य पर लगातार उपस्थित देखा गया।
0 comments:
Post a Comment