यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, February 12, 2011

भी समस्याओं का हल श्रीरामचरित मानस में छिपा है

ग्राम बरखेड़ा हसन रंगा श्रीराम कथा के रंग में
सीहोर। रामकथा इनसान को जीवन जीने का सार्थक मार्ग दिखाती है। आज के युग में सभी समस्याओं का हल श्रीरामचरित मानस में छिपा है। रामकथा सुनने मात्र से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसे आचरण में उतारना होगा। ऐसा करने से जीवन में अद्भुत परिवर्तन खुद-ब-खुद आ जाएगा। थाने, कोर्ट की भागदौड़, मुकदमेबाजी सभी व्यथाएं समाप्त हो जाएंगी। धन, संपत्ति, सत्ता का प्रलोभन इंसान को विचलित नहीं करेगा। घर भी मंदिर की तरह बन जाएगा। उक्त उद्गार ग्राम बरखेड़ा हसन में बजरंग वाहिनी समिति एवं मानस प्रचार समिति के तत्वाधान में मानस स मेलन संगीतमयी श्रीरामकथा के दौरान परम पूज्यनीय स्वामी रामकमल दास वेदांती जी महाराज ने कही उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ भक्ति का मिश्रण हो जाए तो जीवन सुधर सकता है। ज्ञान रस है तो भक्ति गुल्ला है। जब दोनों मिलते है तो रसगुल्ला बन जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनजीवन में ही नहीं, बल्कि विश्व-संस्कृति में भी इस अमर कृति का विशिष्ट स्थान है। जीवन के हर प्रसंग में रामायण की याद आती है और हर व्यक्ति की जीवनी राम कहानी सी लगती है। समता, ममता और समरसता पर आधारित मानव जीवन की इसी मधुर मनोहारिता का मार्मिक चित्रण ही कवि की अनर्घ सृष्टि का बज है। यही बीज रामायण के विविध प्रसंगों में पल्लवित होकर अंत में राम-राज्य के शुभोदय में सुन्दर पारिजात के रूप में विकसित होता है। यही रामायण का परमार्थ है, रामकथा नवनीत है और यही है आदिकवि का आत्मदर्शन। उन्होंने इस अवसर पर राजा जनक के विषय में बताया कि किस तरह से राजा जनक को भगवान श्रीराम के कारण कीर्ति मिली। बिना राम के राज जनक की कोई पहचान नही थी। विश्वामित्र के बारे में श्रद्धालुओं को बताया कैसे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण निशाचरों और राक्षसों का अंत करने लगे। इस संबंध में बताया। वही सत्य और धर्म, भक्ति और मुक्ति भोग, और त्याग, अनुराग और विराग इन सबका समन्वय प्रस्तुत करनेवाली प्रशस्त रचना रामायण वास्तव में भारतीयता का अक्षय कोश है। इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को दी। आज कथा की शुरुआत में श्रीमती उषा सक्सेना, जनपद अध्यक्ष संतोष कुंवर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सक्सेना, वरिष्ठï नेता हेम सिंह ठाकुर मार्केटिंग सोसाइटी के अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मायाराम गौर, प्रदीप सक्सेना,
राधेश्याम आदि ने व्यासगादी की पूजा अर्चना कर कथा की विधिवत शुरुआत कराई। कथा स्थल पर व्यापक तैयारियाँ कर इसे भव्य स्वरुप प्रदान किया गया है। आज से लगातार बरखेड़ाहसन में श्रीरामरस में गंगा बहती रहेगी। विधायक रमेश सक्सेना ने सभी धर्मप्रेमियों से श्रीरामकथा में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से संतोष खेमरिया, रमेश साहू, अशोक कुशवाहा, ओमप्रकाश राजपूत, विवेक सेन, रमेश राजपूत, नीतेश ओझा, राजेश साहू, भोलू ओझा, महेश साहू, विरेन्द्र सेन, प्रदीप शर्मा महेश शर्मा, विद्यासागर, डॉ. रमेश, तुलसीराम प्रजापति, नंद किशोर विश्वकर्मा, रमेश राजपूत, राकेश राजपूत, प्रेम भारती, झन्नू सेन, राजेश गिरी, विकास विश्वकर्मा, लखन कुशवाहा और सतीश धूत आदि बड़ी
सं या में ग्रामीण जन शामिल थे।

0 comments: