यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Tuesday, January 8, 2013

पल्स पोलियो अभियान 20 जनवरी को 
कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा 
सीहोर |
आगामी पल्स पोलियो अभियान 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन के सिलसिले में एक बैठक में आज कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत ने पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की इस बैठक में सहायक कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए एल मरावी सहित समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जबावदेही सौंपी गई।
    बैठक में कलेक्टर श्री कियावत ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अभियान की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान दिवस पर एक भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। अभियान में जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले को पोलियो विमुक्त कराने के इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं  गणमान्य नागरिकों का भी सहयोग लेकर इस अभियान को सफल बनाया जाए।
 

0 comments: