यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, January 13, 2013

      
पिछले 9 साल में लोनिवि ने 308 ब्रिज बनाये

 
लोक निर्माण विभाग ने पिछले 9 साल में 308 ब्रिज बनवाये हैं। इन ब्रिज में 9 अरब 18 करोड़ 62 लाख की राशि व्यय की गई।
लोक निर्माण मंत्री श्री नागेन्द्र सिंह ने य जनकारी देते हुए बताया कि इनमें से इस वित्तीय वर्ष में दिसम्बर माह तक 23 ब्रिज बनवाये गये। इसमें एक अरब 48 करोड़ 53 लाख की राशि खर्च की गई। इसी प्रकार वर्ष 2011-12 में एक अरब 75 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च कर 50 ब्रिज का निर्माण करवाया गया। वर्ष 2010-11 में एक अरब 87 करोड़ 97 लाख की राशि से 59 ब्रिज, वर्ष 2009-10 में एक अरब 23 करोड़ 31 लाख की राशि से 30 ब्रिज, वर्ष 2008-09 में एक अरब 28 लाख की राशि से 26 ब्रिज, वर्ष 2007-08 में 73 करोड़ 30 लाख की राशि से 31 ब्रिज, वर्ष 2006-07 में 39 करोड़ 51 लाख की राशि से 30 ब्रिज, वर्ष 2005-06 में 34 करोड़ 59 लाख की राशि से 36 ब्रिज और वर्ष 2004-05 में 35 करोड़ 46 लाख की राशि से 23 ब्रिज का निर्माण कार्य करवाया गया है।

0 comments: