यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, March 26, 2011

मातृ शक्ति ने की भारत को विश्व विजेता बनाने की कामना

सीहोर। शुक्रवार को बस स्टैंड के पीछे पार्वती कालोनी में मध्यप्रदेश निर्यात निगम के पूर्व अध्यक्ष के निवास पर भगवती महिला मंडल सहित अनेक समाज की महिलाओं ने आगामी तीस मार्च को होने वाले भारत और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले विश्व कप के सेमीफाइनल भिड़ंत में भारत की विजय की कामना को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुलाबों के फूलों से मां के दरबार को सजाया गया था। इस संबंध में मध्यप्रदेश की प्रसिद्ध भगवती महिला मंडल की अध्यक्ष उषा वाधवा  ने कहा कि वे धन की कामना के लिए भजन नहीं गाते। वे व्यावसायिक नहीं हैं, सिर्फ मां की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ही वे भजन गाते हैं। आज की भजन संध्या भारत को 28 साल बाद विश्व विजेता बनाने के लिए किया गया है।
भगवती महिला मंडल और अन्य समाज की महिलाओं ने मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले गीत पर आकर्षक गरबा रास प्रस्तुत किया। इसके अलावा लहर-लहर लहराये मां की चुनरियां, सच्चा है दरबार तेरा शेरों वाली, छोटी-छोटी गईया, छोटे-छोटे ग्वाल आदि की प्रस्तुति पर यहां पर मौजूद महिलाओं ने गरबा रास किया। यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। वही भगवती महिला मंडल ने मां के भजनों की संगीतमयी, मां की भेंटे सुनाकर खूब जयकारे व तालियां बजवाकर भक्तों को खूब नचाया।
भगवती मंडल के कार्यक्रम में शुक्रवार को दोपहर कार्यक्रम के शुभारंभ में मध्यप्रदेश निर्यात निगम के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद पटेल, गुजराती महिला समाज की वरिष्ठ पदाधिकारी कोकिला बेन पटेल, भगवती महिला मंडल की उषा वाधवा, रजनी वालेजा, रीतू ग्रोवर, इंदू मल्होत्रा, उषा हांडा, वीना अरोरा, टीना अरोरा, कल्पना भाटी, शैलेष पटेल, बीपी खरे, व्हीपी सिंह, ओम वर्मा, दिलीप पटेल, बाबूलाल वर्मा, दिलीप गुर्जर आदि ने मिलकर मां की विधि विधान से पूजा अर्चना की इसके उपरांत भजन मंडल ने श्रोताओं के साथ मिलकर देवी मां के भक्ति रस का भरपूर आनंद लिया। इंदौर की प्रसिद्ध भजन मंडल ने मां शेरों वाली की भेंटें सुनाकर झूमने पर विवश कर दिया। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर एक दूसरे के साथ होली खेली। भजन मंडल का कार्यक्रम देर तक चलता रहा।

0 comments: