यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Thursday, March 24, 2011

शहीद दिवस पर लिया संकल्प


भ्रष्टाचार को हटाने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया शंखनाद
सीहोर। पूरे हिन्दुस्तान में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को बड़ा दिया है। आए दिन कोई न कोई घोटाला हो रहा है। इसे खत्म करने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे क्रांतिकारी वीरों के शहीद दिवस से भ्रष्टाचार हटाओ आंदोलन का शंखनाद पूरे प्रदेश में किया है।
उसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष के आह्वान पर जिला इकाई ने भी बुधवार को शहीद दिवस के अवसर पर आंदोलन का शंखनाद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश युवा मोर्चा के मंत्री कृष्णगोपाल पाठक उपस्थित थे। वही विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री रमाकांत समाधिया, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, प्रदेश मंत्री मारुति शिशिर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ललित शर्मा, प्रदीप गौर शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गौड़ ने की।
इस संबंध में जानकारी देते जिला महामंत्री सुशील ताम्रकार ने बताया कि भ्रष्टाचार को हटाने को लेकर पूरे देश में बुधवार से श्रीगणेश कर दिया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पाठक ने कहा कि शहीदों ने अंग्रेजों को भगाने के लिए आंदोलन किया था। आज हम भी उनके शहीद दिवस के दिन से भ्रष्टाचार को हटाने को लेकर आंदोलन प्रारंभ कर रहे है। कार्यक्रम को महामंत्री रमाकांत समाधिया, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, प्रदेश मंत्री मारुति शिशिर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य ललित शर्मा एवं जिलाध्यक्ष  जितेन्द्र गौड़ ने भ संबोधित किया।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को भारत माता की माटी से तिलक लगाकर मुख्य अतिथि ने संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील ताम्रकार ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष कालू भट्ट ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र ठाकुर, आकाश सक्सेना, अमित नीखरा, टिक्की राठौर, रवि नागले, प्रकाश प्रजापति, करण सिंह मेवाड़ा, नगर महामंत्री कैलाश कुशवाहा, महेश पारिख, विपिन सास्ता, प्रिंस राठौर, नीलेश खंडेलवाल, सतेन्द्र सोलंकी, संजय कुशवाहा, गोपाल तिवारी और किशन मेवाड़ा आदि शामिल है। 

0 comments: