यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Monday, March 21, 2011

पूर्व पार्षद छोटेलाल यादव का निधन


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव के पिताश्री पूर्व पार्षद छोटेलाल यादव के निधन पर अनेक लोगों ने श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर उनकी अंतिम यात्रा में शहर के अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समाज के बंधुओं के अलावा आम जनता शामिल थी। श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से नगर के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा उदय सिंह आर्य, विधायक रमेश सक्सेना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माया राम गौर, हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश राठौर, जिला भाजपा महामंत्री रमाकांत समाधिया, लोकेन्द्र मेवाड़ा,  प्रदीप समाधिया, सुरेश साबू, हरि सोनी, रुकमणी रोहिला, धर्मेन्द्र राठौर, प्रकाश व्यास काका,  अनिल सक्सेना, अनिल पालीवाल, सन्नी महाजन, अशोक सिसौदिया, चंदू मियां, शमीम अहमद, मोहन चौरसिया आदि शामिल थे।

0 comments: