यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, November 20, 2010

विशाल शोभायात्रा से बना धार्मिक माहौल

सीहोर. शुक्रवार को गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा से शहर का माहौल धर्ममय बन गया। राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ के तीन दिवसीय आयोजन का श्रीगणेश शोभायात्रा से हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश के साथ भागीदारी की। गायत्री परिवार द्वारा सिन्धी कालोनी स्थित खेल मैदान पर राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार की सुबह विशाल शोभायात्रा के साथ हुआ। सीवन नदी पर चौराहे पर स्थित गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई सिन्धी कालोनी स्थित खेल मैदान पर पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दूसरे दिन शनिवार को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक विभिन्न संगीतमय कार्यक्रम तथा प्रवचनों का आयोजन होगा। समापन रविवार को किया जाएगा। जिसमें शाम 5 से 9 बजे तक महायज्ञ किया जाएगा। मैदान में तीन सौ यज्ञ वेदी बनाई जाएंगी। यहां पर बड़ी संख्या में लोग राष्ट्र जागरण के लिए आहुति देंगे। गायत्री परिवार द्वारा पिछले एक माह से इस आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोग भागीदारी कर रहे हैं।

नशा मुक्ति प्रदर्शनी

राष्ट्र जागरण दीप महायज्ञ के दौरान गायत्री परिवार द्वारा नशा मुक्ति के लिए एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया है। शुक्रवार को शोभायात्रा के पहुंचने के साथ ही नशा मुक्ति प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में नशे से उत्पन्न होने वाले विकारों तथा परिवारों पर पड़ने वाले विपरीत असर का भी सजीव चित्रण किया गया है। जिसे देखने वाले लोग काफी सराह रहे हैं। यहां पर गायत्री परिवार से संबंधित पुस्तकों का विशाल संग्रह भी लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया

0 comments: