यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Thursday, November 4, 2010

भाजपा नेता का हत्या कर शव को फेंका

सिरकटी लाश से सनसनी 
 सीहोर,बुधवार की शाम नसरुल्लागंज के ग्राम डिमावर में उस समय सनसनी का वातावरण निर्मित हो गया। जब एक सिरकटी लाश खलिहान से बरामद की गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का अध्ययन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 6.30 बजे नसरुल्लागंज के निकटवर्ती ग्राम डिमावर में उस समय सनसनी का वातावरण निर्मित हो गया, जब खलिहान में गांव के सक्रिय भाजपा नेता शिवकुमार आत्मज आत्माराम यादव का शव धड़ से अलग बरामद किया गया। खून से लथपथ मिले शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मृतक की पुष्टि शिवकुमार यादव के रूप में होते ही यहां पर सनसनी का वातावरण निर्मित हो गया। नसरुल्लागंज से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। जिला पुलिस अधीक्षक केडी पाराशर जिला मुख्यालय से रवाना हुए। होशंगाबाद से एफएसएल पार्टी बुलवाई गई है। ग्रामीण शिवकुमार यादव की हत्या को लेकर हतप्रभ रह गए हैं। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि भाजपा नेता शिवकुमार यादव का स्थानीय स्तर पर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि हो सकता है इस विवाद के चलते ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। बहरहाल, देखना यह है कि पुलिस इस कत्ल के मामले को कब तक और किस प्रकार सुलझा पाती है। इन पंक्तियों के लिखे जाने पुलिस कार्रवाई जारी थी।

0 comments: