यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Friday, November 5, 2010

भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शित

सीहोर गुरूवार की दोपहर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के वाहन को रोके जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया और बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली जा पहुंचे। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करने के बाद बमुश्किल मामला का पटाक्षेप हुआ।दीपावली की यातायात व्यवस्था करने में लगी पुलिस गुरूवार की दोपहर पान चौराहे पर उस समय उलझ कर रह गई। जब भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील लोवानिया के वाहन को रोक लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी रोड से अपने घर की ओर जा रहे सुनील लोवानिया के वाहन को यातायात पुलिस ने पान चौराहे पर रोक लिया। यातायात व्यवस्था के पहले ही श्री लोवानिया का वाहन गांधी रोड पर था, जब वह वापस ले जा रहे थे तो पुलिस जवानों ने उन्हें रोका। जहां पर यातायात प्रभारी अरविन्द तिवारी को जब सुनील लोवानिया परिचय दे रहे थे, तभी सिपाही उनकी बाइक कोतवाली ले गए। तकरार बढ़ने से बढ़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कोतवाली पहुंच गए। यहां पर अधिकारियों से गर्मा-गर्मी का माहौल भी बन गया। बाद में एसडीओपी शिवकुमार वर्मा के कार्यालय में जिला महामंत्री रमाकांत समाधिया, वरिष्ठ नेता मोहन चौरसिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक सिसौदिया, पार्षद माखन परमार, बंटू कुल्हारिया तथा अन्य नेताओं ने बातचीत की। जिसमें एसडीओपी श्री वर्मा ने यातायात प्रभारी से बातचीत कर मामले का पटाक्षेप कराया। एसडीओपी श्री वर्मा का कहना था कि यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

0 comments: