यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, December 5, 2010

यात्रा से चेतना लाने की कोशिश

सीहोर लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस द्वारा जनचेतना पद यात्रा के माध्यम से चेतना लाने का प्रयास किया गया। सीहोर वासियों को जागने का आव्हान करते हुए पदयात्रा का श्रीगणेश किया गया जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत भी किया गया। शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शनिवार से प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव अखिलेश राठौर द्वारा अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार  दो दिवसीय जनचेतना पद यात्रा का श्रीगणेश किया जिसमें उनके साथ  जिला कांग्रेस की  विभिन्न ईकाईयों के प्रमुख एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के विभिन्न हिस्सों से निकाली गई इस पदयात्रा का अनेक जगहों पर स्वागत भी किया गया।  शनिवार की सुबह कस्बा स्थित ऐतिहासिक हनुमान फाटक पर पूजन अर्चन कर यात्रा का श्रीगणेश किया गया। यहां से प्रारंभ हुई यह जन चेतना पद यात्रा शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंची। कस्बा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भ्रमण करने के बाद यह यात्रा भोपाली फाटक, तहसील चौराहा,नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई पलटन एरिया, बस स्टैंड रोड से भोपाल नाका पहुंची यहां से होती हुई यह यात्रा चाणक्यपुरी के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पंडित दीनदयाल नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी पहुंची जहां से ग्राम मुरली पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा का स्थान-स्थान पर स्वागत किया गया तथा कई कांग्र्रेस नेताओं ने अपना समर्थन देते हुए इसमें भागीदारी भी की। जिनमें से प्रमुख रुप से पूर्व नपाध्यक्ष रुकमणी रोहिला, ममता त्रिपाठी, सविता राठौर, अशोक श्रीवास्तव, सुरेश साबू,ओम वर्मा, सुरेश राठौर,  राजू बोयत,  सलीम पठान, अनीस खान, मेहफूज बंटी, अरुण राय, शोहब खान, अफजल पठान, मोनी शर्मा,तुलसीराम पाटीदार, सुनील धाड़ी आदि शामिल है। यात्रा में एक वाहन भी चल रहा था जिसमे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के चित्र थे तथा शहर की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी जा रही थी। इसके अलावा एक पम्पलेट का भी वितरण किया जा रहा था जिसमें जागो सीहोर जागो की अपील के साथ-साथ दस सूत्रीय मांगों का हवाला देते हुए कहा गया था कि सीएम का गृह जिला होने के बाद भी शहर अपनी दुर्दशा पर आंसू ही बहा रहा है,इसलिए इस यात्रा के माध्यम से सोए हुए जनप्रतिनिधियों को जगाने में हमारी मदद करें। रविवार को पुराना बसस्टैंड से यात्रा प्रारंभ होगी जो गंज और मंडी के हिस्सों का भ्रमण करते हुए दूल्हा बादशाह पर समाप्त होगी।

0 comments: