यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Friday, December 24, 2010

साहब पानी ही नहीं मिलता

आइजी के दरबार में जवानों ने बताई समस्याएं
सीहोर। शुक्रवार की सुबह पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक निरीक्षण के लिए सीहोर आए। यहां पर पुलिस दरबार में लाइन में व्याप्त पानी की समस्या का जिक्र जवानों द्वारा किया गया।
शुक्रवार की सुबह आइजी शैलेन्द्र श्रीवास्तव सीहोर आए यहां पुलिस लाइन पर पत्रकारों से भी उन्होंने चर्चा की तथा बाद में परेड का निरीक्षण किया। इसके अलावा यहां लगाए गए दरबार में उन्होंने पुलिस जवानों से उनकी समस्याएं पूछी जिसमें अधिकतर द्वारा कहा गया कि लाइन के क्वाटरों में पीने के पानी का इंतजाम नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।  कई जवानों ने कालोनी की समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि पुराने भवन कंडम हालात मे हो चुके है उनमें रहना खतरे जैसा लगता है। कुछ ने कालोनी क्षेत्र में तारफेंसिंग न होने की समस्या की भी जानकारी दी। सभी की समस्या को सुनते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले जवानों केो पुरस्कृत किया। सिद्धिकगंज थाना प्रभारी को भी उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया तथा कंजरों को पकडऩे में अहम भूमिका का निर्वहन करने वाले सौ जवानों को पुरस्कार प्रदान किए गए। यह पुरस्कार एसपी को दिया गया। पिछले दिनों कोतवाली और मंडी पुलिस के जवानों द्वारा लूट के आरोपियों को पकडऩे के लिए भी इनाम दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। आइजी श्री श्रीवास्तव शनिवार को भी सीहोर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। 

0 comments: