यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, December 4, 2010

मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सर्तक रहा

सुरक्षा चाक-चौबंद
सीहोर,शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सुबह से ही सक्रियता बरत रहा था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया गया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीहोर आए जहां उन्होंने विधायक रमेश सक्सेना की माताजी स्व. श्रीमती रामकली देवी के गत दिवस हुए निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान विधायक श्री सक्सेना के निवास पर गए। वे नूतन स्कूल भी गए और यहां आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल हुए।  त्रयोदशी कार्यक्रम में गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता, अध्यक्ष वन विकास निगम गुरू प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन  राजेन्द्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष मार्कफेड रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक रंजीत सिंह गुणवान, जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मायाराम गौर, अध्यक्ष जनपद पंचायत सीहोर श्रीमती संतोष कुंवर, अध्यक्ष जनपद पंचायत आष्टा धारा सिंह पटेल, अध्यक्ष भोपाल दुग्ध संघ धरमसिंह वर्मा, भाजपा प्रदेश सह संगठन मंत्री भगवत शरण माथुर, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री माखन सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, जिला संगठन मंत्री  सुरेश आर्य, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, रमाकांत समाधिया, गिरधर गोपाल कुईया, नरेश मेवाड़ा, कमलेश राठौर, सुनील लोवानिया, धर्मेन्द्र राठौर, सीताराम यादव, रवि मालवीय, विनोद जैन सहित जिले भर से आए जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा का चक्रव्यूह बनाया गया था। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विधायक आवास से लेकर नूतन स्कूल तक चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका ने सड़कों पर मुरम डाली। वहीं बिजली विभाग ने निर्धारित समय से आधा घंटा पहले बिजली भी प्रदान की।

0 comments: