यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, December 4, 2010

आवासीय स्कूल में स्ट्रांगरूम

 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 
नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी लगातार बनी हुई है। इसी तारतम्य में शुक्रवार की शाम कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आवासीय खेलकूद स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर नगर पालिका चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाना तय किया गया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर सरगर्मी लगातार बनी हुई है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सूची का प्रकाशन छह दिसम्बर को किया जाना है। उसके बाद ही आचार संहिता की घोषणा की जाएगी। इधर प्रशासन ने आवासीय खेलकूद विद्यालय को नगर पालिका चुनाव में मतदान के उपरांत मतपेटियां रखने के लिए स्ट्रांगरूम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार की शाम जिला कलेक्टर संदीप यादव, जिला पुलिस अधीक्षक केडी पाराशर, संयुक्त कलेक्टर गिरीश शर्मा तथा अन्य अधिकारियों ने आवासीय खेलकूद विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रदान किए। अधिकारी द्वय ने यहां पर स्ट्रांगरूम बनाए जाने को लेकर सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श कर स्थिति का अध्ययन किया। उल्लेखनीय पूर्व में भी नगर पालिका चुनाव में आवासीय खेलकूद विद्यालय को ही स्ट्रांग रूम बनाया गया था। जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए स्ट्रांगरूम कृषि महाविद्यालय में बनाया जाता है। पूर्व में यह स्ट्रांगरूम डिग्री कालेज बनाया जाता था, लेकिन मार्ग अवरूद्ध होने के कारण इस को आरएके कालेज में बना दिया गया था। इस बार की मतगणना के दौरान यातायात व्यवस्था अधिक प्रभावित नहीं होने की उम्मीद है, क्योंकि मिनी बसों को छोड़कर बस तथा टैक्सियां अब सैकड़ाखेड़ी मार्ग से ही होकर गुजरती हैं।

0 comments: