यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Sunday, December 12, 2010

ट्रेन से गिरने पर आरक्षक की दर्दनाक मौत

 सीहोरबीती रात बुदनी रेलवे स्टेशन पर एक आरक्षक की ट्रेन से गिरने पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस महकमें में शोक का वातावरण बन गया। पुलिस ने मर्ग भी कायम कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुदनी थाने में पदस्थ 52 वर्षीय आरक्षक भागीरथ यादव शुक्रवार को डाक देने एवं लेने के लिए जिला मुख्यालय आया था। रात में उसने बुदनी जाने के लिए भोपाल से ट्रेन पकड़ी बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे बुदनी स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही धीमी हुई वैसे ही उसने उतरने का प्रयास किया तो नीचे आ गिरा। बताया जाता है कि यह ट्रेन होंशगाबाद रुकती पर बुदनी पर गति धीमी होने पर उसने उतरने का प्रयास किया तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। रात करीब 1 बजे जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो सभी हतप्रभ रह गए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे पचौर राजगढ़ के लिए रवाना किया। पूरे स्टाफ में इस दुखद हादसे के कारण शोक का वातावरण बन गया।

0 comments: