यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, December 15, 2012


भाजपा कार्यकारिणी को लेकर सुगबुगाहट षुरू
सीहोर। भाजपा की जिला कार्यकारिणी को लेकर सुगबुगाहट षुरू हो गई है। भाजपा के हाई कमान से यह निर्देष जारी हुए थे कि प्रदेष अध्यक्ष का निर्वाचन होने के बाद ही जिला कार्यकारिणी पर विचार किया जाए। अब चूंकि भाजपा के प्रदेष अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर की ताजपोषी हो गई है तो जिले में भी कार्यकारिणी में षामिल होने के लिए भाजपा नेताओं ने अपने बड़े नेताओं से संपर्क नए तारतम्य में प्रारंभ किया है। 
मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण भाजपा की जिला कार्यकारिणी में पद के आकांक्षी जनों की संख्या ज्यादा है। 2013 चुनावी साल होने के कारण भाजपा के दिग्गज भी सावधानी के साथ पदाधिकारियों का चयन करने का मन बना चुके हैं। देखा जाए तो अभी तक भाजपा की कार्यकारिणी में मनोनयन जिले की चारों विधान सभा सीटों के विधायकों की पसंद के आधार पर किया जाता है। इनमें बुधनी विधानसभा क्षेत्र से षामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों का चयन सीएम की मर्जी से उनके विष्वस्त सिपहसलारों द्वारा किया जाएगा तो इछावर और सीहोर में क्रमषः मंत्री करण सिंह वर्मा और विधायक रमेष सक्सेना की पसंद से चयन होना तय है। सबसे ज्यादा परेषानी भाजपा को आष्टा विधानसभा क्षेत्र में आना है जहां विधायक रंजीत सिंह गुणवान की मौजूदगी के बावजूद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी की पसंद को दरकिनार किया जाना संभव नहीं होगा। सवाल उठता है कि दोनों की पसंदों को कितने प्रतिषत महत्व संगठन द्वारा दिया जाएगा। जिसका भी प्रतिषत कम होगा निष्चित ही उसके समर्थकों में परेषानी का सबब बनेगा।

0 comments: