यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Monday, September 20, 2010

श्रद्धालुओं की भीड़ से लगा जाम

 ऐतिहासिक  प्रतिमा
 सीहोर। श्रीगणेशोत्सव की धूम पूरे जिले में मची हुई है। जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक चिंतामन सिद्ध श्रीगणेश मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु आकर दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं। रविवार को भीड़ के बढ़ जाने से मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई।
इन दिनों भगवान श्रीगणेश का मंदिर श्रद्धा और भक्ति मुख्य केन्द्र बिन्दु बना हुआ है। बुधवार के अलावा रविवार को मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सीहोर से ही नहीं बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भक्तजन आकर अपने मनोरथ सफल होने की प्रार्थना भगवान श्रीगणेश से कर रहे हैं। ऐसी मान्यता प्राचीन काल से मानी जाती रही है कि जो कोई भी सच्चे दिल से अपनी समस्याओं को भगवान श्रीगणेश के चरणों में अर्पित करता है। उसकी समस्याओं का समाधान भगवान स्वयं करते हैं। इन्हीं आशाओं के साथ रविवार को हजारों लोग मंदिर में आए। भीड़ बढ़ जाने के कारण शाम के समय जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग व्यवस्था दुरूस्त कराई और वाहनों को शुगर मिल के पहले ही रोकने की व्यवस्था की गई।

0 comments: