यदि आपके पास कोई समाचार या फोटो है तथा आप भी किसी समस्या को शासन स्तर पर पंहुचाना चाहते हैं और किसी विषय पर लिखने के इच्छुक है,तो आपका स्वागत है ईमेल करे- writing.daswani@gmail.com, Mob No.-+919425070052

Saturday, October 23, 2010

साड़ियों ने चमक बिखेरी

सीहोर। जिला मुख्यालय पर इन दिनों सभी व्यापारी दीपावली की तैयारियों में व्यस्त नजर आ रहे हैं, सभी दुकानदारों द्वारा भरपूर स्टॉक किया गया है और बाजार में भी धीरे-धीरे तेजी आ रही है। दीपावली पर्व के पहले करवाचौथ होने से साड़ी के कारोबार में तेजी पकड़ ली है। करवा चौथ पर साड़ी खरीदने की परम्परा का निर्वहन सभी वर्ग की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। नजदीक ही दीपावली पर्व आने के कारण उनके द्वारा एक पंत दो काज किए जा रहे हैं। रतलाम और इंदौर, भोपाल से आने वाली विभिन्न प्रकार की साड़ियां महिलाओं द्वारा पसंद की जा रही है। दुकानदारों के अनुसार वर्क, हीरा-मोती, प्रिंटेड, जयपुरी तथा सूरत की नेट और हैंडवर्क की साड़ियों की मांग बनी हुई है।

करवा चौथ को लेकर महिलाओं में हर बार की तरह इस बार भी व्यापक उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। दीपावली नजदीक होने से ग्राहकी का जोर दुगुना हो गया है। सभी प्रकार की साड़ियां बिक रही हैं।

- विजय जादवानी

करवाचौथ के साथ-साथ महिलाओं द्वारा दीपावली को ध्यान में रखते हुए भी खरीददारी की जा रही है। आने वाले दिनों में ग्राहकी का जोर और भी बढ़ेगा।

- अमित सोलंकी

इस बार वर्क की साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। हमारे द्वारा व्यापक पैमाने पर स्टॉक किया गया है। ग्राहकी अब दीपावली के बाद तक इसी प्रकार जारी रहने की उम्मीद है।

- शोएब अहमद

इस बार जयपुरी और सूरत की नेट वाली साड़ी, हैंडवर्क की साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। करवाचौथ के बाद भी दीपावली तक खरीदी का उत्साह इसी प्रकार बरकरार रहने की संभावना बनी हुई है।

- दीपक चौरसिया

करवाचौथ पर कारोबार पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक है। आने वाले दिनों में यह कारोबार और बढ़ेगा।

- रोमी आहूजा

0 comments: